Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए

भाजपा ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए

देहरादून। भाजपा ने उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से तीन पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी की चुनाव समिति ने टिहरी लोकसभा सीट से सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से अजय टम्टा और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से अजय भट्ट को प्रत्याशी घोषित किया है।
गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा सीट पर अभी पेच फंसा है। इन दोनों सीटों पर उम्मीदवार बदले जा सकते हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने टिहरी लोस सीट पर राजशाही परिवार पर भरोसा जताते हुए माला राज्य लक्ष्मी शाह पर फिर से भरोसा जताया है। हालांकि, प्रत्याशियों की घोषणा से पहले तक माला राज्य लक्ष्मी शाह के टिकट को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। इस सीट पर कई दावेदारों के नाम भी सामने आ रहे थे, लेकिन अंततः माला राज्य लक्ष्मी को पार्टी ने लगातार तीसरे चुनाव अपना उम्मीदवार बनाया है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर पार्टी ने अजय टम्टा पर फिर से विश्वास जताया है। इस सीट को लेकर अटकलों का बाजार खासा गर्म था। लंबे समय से चर्चाएं थी कि केंद्रीय नेतृत्व इस सीट पर नया प्रयोग कर सकता है। लेकिन, टम्टा को प्रत्याशी बनाने के साथ इन अटकलों पर भी पूर्ण विराम लग गया है। टम्टा भी तीसरी बार चुनाव मैदान में नजर आएंगे। इससे पहले वह भी 2014 और 2019 का लोस चुनाव जीत चुके हैं। पार्टी ने नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोस सीट पर सांसद अजय भट्ट पर दांव लगाया है। भट्ट केंद्र में रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री हैं। अजय भट्ट को पार्टी ने लगातार दूसरी बार मौका दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments