Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Sunday, August 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में सभी प्रवर्तन एजेंसियों से प्रदेश में निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए एजेंसियों को आपसी समन्वय बनाते हुए प्रवर्तन कार्रवाई को और प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने निर्देश दिये कि जिन एजेंसियों को इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम में दैनिक कार्रवाई की रिपोर्ट अपलोड करने संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई आ रही हो, उन सभी एजेंसियों की पुनः ट्रेनिंग करा दी जाए। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी एजेंसियों को जब्त की जाने वाली अवैध शराब के मूल्यांकन में एकरुपता लाने के भी निर्देश दिये हैं। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के साथ ही आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, नारकोटिक्स ब्यूरो,नागरिक उड्डयन, जीएसटी इंटेलिजेंस यूनिट, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, केंद्रीय सशस्त्र बलों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments