Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

मंत्री जोशी ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अर्न्तराष्टीय महिला दिवस के उपलक्ष में आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में नारी शक्ति-राष्ट शक्ति एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अर्न्तराष्टीय महिला दिवस के अवसर पर अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 06 महिलाओं को स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कई वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा आज देश दुनिया में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के साथ ही व्यावसायिक जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभा रही हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि आज जब महिलाएं हर सैक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही हैं, नेतृत्व कर रही हैं, तो बहुत ही आवश्यक है कि नीति-निर्धारण में, पॉलिसी मेकिंग में हमारी माताएं, बहनें, हमारी नारी शक्ति अधिकतम योगदान दें, ज्यादा से ज्यादा योगदान दें। योगदान ही नहीं वे महत्वपूर्ण भमिका निभाएं।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। आरक्षित कोटे के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षण की सुविधा। उन्होंने कहा वर्ष 2014 तक 14.52 करोड़ घरों में एल.पी.जी. कनैक्शन थे, जो कि वर्ष 2023 में 31.54 करोड़ घरों में उज्ज्वला योजना के तहत एल.पी.जी. कनैक्शन प्रदान किए जा चुके है। वित्तीय वर्ष 2023-24 से अगले तीन वर्षों में 75 लाख नए एल.पी. जी. कनैक्शन प्रदान किए जाएंगे। मंत्री ने कहा 7 मार्च 2024 को मोदी जी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने उज्ज्वला गैस सिलेण्डर पर मिलने वाली सब्सिडी को एक वर्ष और बढ़ाया है।
उन्होंने कहा तीन तलाक कानून लागू करने से मुस्लिम महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित हुई। वेतन सहित मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया। पी.एम. मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 3.3 करोड़ से अधिक महिलाओं को 6000 का भुगतान किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आजीविका में सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं संचालित की गई है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 तक प्रदेश की सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहाजहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। और डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निरंतर राज्य सरकार लागतार कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा की डबल इंजन की सरकार में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी हर क्षेत्र में सहभिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान सम्मानित हुई महिलाओं ने भी अपने अनुभवों को साझा किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments