Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यसभा सांसद बलूनी ने किया तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास

राज्यसभा सांसद बलूनी ने किया तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास

पौड़ी। जिला मुख्यालय में राज्यसभा के सांसद व गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने शुक्रवार को तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित है। उन्होंने कहा पौड़ी में जल्द ही तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय बनकर तैयार होगा। यह दुनिया के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही यह इस क्षेत्र की आर्थिकी व विकास यात्रा का अहम पड़ाव भी साबित होगा। कहा कि पार्टी व पीएम ने जिस विश्वास के साथ मुझे प्रत्याशी घोषित किया है, उस विश्वास के साथ जनता के बीच आया हूं। छोटे से गांव के युवा को राज्यसभा भेजा व लोकसभा का टिकट दिया। यह मेरे लिए गौरव का क्षण है। देश के शीर्ष पदों पर देवभूमि की अनेक सपूत अहम दायित्व निभा रहे हैं। कार्यक्रम में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चैधरी, थराली विधायक भोपाल राम, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आशा नौटियाल, जिला अध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments