Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने 27 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र

सीएम धामी ने 27 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र

देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 की तरीखों की घोषणा होने से पहले उत्तराखंड में धामी सरकार अपने सभी कामों को पूरा करने में लगी हुई है, ताकि आचार संहिता लगने के बाद किसी भी तरह का दिक्कत न आए इसी क्रम में 15 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तिकरण सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 16 सुपरवाइजरों और आबकारी विभाग के अंतर्गत चयनित 10 निरीक्षक और एक कनिष्ठ सहायक को नियुक्ति पत्र प्रदान किये. इस प्रकार कुल 27 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरित किये।
16 मार्च को चुनाव घोषणा होने की संभावना के मद्देनजर से लग रही आचार संहिता को देखते हुए सरकार ने इस तरह के कार्यक्रम में आज तेजी ला दी है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनायें देते हुए कहा कि आपके अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आपका चयन इन पदों पर हुआ है। उन्होंने कहा कड़ी मेहनत और परिश्रम करने वाले आज सभी मेहनती युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं. सीएम धामी ने अनुशासन का जिक्र करते हुए कहा कि जीवन के निर्माण व सफलता में अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिये अपने जीवन में हमेशा अनुशासित होकर कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने नकल विरोधी कानून का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून बनाकर 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा है और परीक्षाओं को पारदर्शी बनाया है, जिससे मेहनती युवाओं को उनकी मेहनत का सुफल प्राप्त हो रहा है। महिला एवं बाल विकास और आबकारी विभाग के अन्तर्गत चयनित 27 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र वितरित किए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments