Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगंगा पूजा के साथ त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की चुनाव प्रचार की...

गंगा पूजा के साथ त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की चुनाव प्रचार की शुरूआत

हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में गंगा पूजा अर्चना की। जिसके बाद उनके चुनाव प्रचार की शुरूआत हो गयी है।
भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी पहुंचे। जहां त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंगा पूजा की। जिसके बाद वह हरिद्वार की अधिष्ठात्री महामाया देवी मंदिर पहुंचे। यहां त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जूना अखाड़े से जुड़े साधु संतों के साथ हवन में प्रतिभाग किया। साथ ही उन्होंने मां माया देवी के दर्शन किए।
हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पतंजलि योगपीठ पहुंचकर आचार्य बाल किशन से भी मुलाकात की। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी से भी त्रिवेंद्र ने आशीर्वाद लिया। इस मौके पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा हमारे यहां कोई भी शुभ कार्य मां गंगा के स्मरण के साथ ही करते हैं। यहां पर हरकी पैड़ी पर मां गंगा साक्षात मां गंगा के तट पर आकर गंगा की आरती की है। उन्होंने कहा हरिद्वार संतों की नगरी है, इसलिए वे संतो का आशीर्वाद लेने जाएंगे। संतों से मुलाकात पर बोलते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा साधु संतों का आशीर्वाद शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी को मिलता रहा है। इसीलिए आज मां गंगा की पूजा अर्चना करने के बाद सबसे पहले साधु संतों का आशीर्वाद लेना का कार्य किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments