Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डचुनाव आचार संहिता उल्लंघन में बेस अस्पताल के सीएमएस को नोटिस

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में बेस अस्पताल के सीएमएस को नोटिस

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही देश में आचार संहिता लग गई थी। वहीं निर्वाचन आयोगी की तरफ से साफ कर दिया गया था, जो भी व्यक्ति या नेता आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम सिटी मजिस्ट्रेट और एआरओ एपी वाजपेयी ने हल्द्वानी बेस अस्पताल के सीएमएस को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस भेजा है।
एआरओ एपी वाजपेयी ने बताया कि आचार संहिता लगते ही सभी विभागों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि वो अपने-अपने विभाग परिसर में लगे सभी सरकारी विज्ञापनों को तुरंत हटावा लें यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। चुनावों की तारीखों की घोषणा के दो दिन बाद भी सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल के परिसर में सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार का विज्ञापन लगा हुआ था। इसकी शिकायत किसी व्यक्ति ने हल्द्वानी रिटर्निंग ऑफिसर को कर दी।
सिटी मजिस्ट्रेट ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब मांगा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अस्पताल प्रशासन से नोटिस का जवाब मांगा गया है. नियम के तहत आचार संहिता लगने के 24 घंटे के भीतर सभी राजनीतिक पोस्टर एवं होर्डिंग्स को हटाया जाना था, लेकिन बेस अस्पताल परिसर के अंदर सरकारी योजना के होर्डिंग लगे हुए थे, जिन्हें हटाया नहीं गया। इस पर हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट व एआरओ एपी वाजपेयी ने बेस हॉस्पिटल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments