Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्ड20 मार्च को जारी होगी चुनाव अधिसूचना

20 मार्च को जारी होगी चुनाव अधिसूचना

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी के निर्देशों के क्रम में राज्य की संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सचिवालय के मीडिया सेंटर स्थित सभागार में चुनाव संबंधी प्रेस ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा कि कल यानी 20 मार्च को चुनाव की पब्लिक नोटिफिकेशन की तिथि है। 20 मार्च से ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए भी कुछ प्रमुख बातें हैं। सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आरओ मुख्यालय में नामांकन हेतु कल पब्लिक नोटिस 10 बजे से पहले चस्पा कर दिया जाएगा। उसके बाद 11 बजे से लेकर 3 बजे तक पब्लिक होलिडे को छोड़कर प्रतिदिन नामांकन की प्रक्रिया 27 मार्च तक चलेगी। इस अवधि में संबंधित प्रत्याशियों के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं। जिसके लिए डॉक्यूमेंट की एक चेक लिस्ट भी बनाई गई है। जिसमें फॉर्म ए, फॉर्म बी, एफिडेविट, सिक्योरिटी डिपोजिट के प्रूफ आदि शामिल हैं। नामांकन प्रक्रिया को करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था भी की गई है। जिसमें प्रत्याशी मोबाइल नंबर द्वारा रजिस्ट्रेशन के बाद ओटीपी के माध्यम से डिटेल को भर सकते हैं।
प्रत्याशी डिटेल भरने के बाद संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद उसकी कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं। प्रत्याशी पोर्टल में ही डॉक्यूमेंट को भी मुख्यालय में जमा करने की समय और तिथि को भी अपनी सुविधानुसार चयन कर सकते हैं। जिस तिथि में प्रत्याशी प्रत्यक्ष रूप से आरओ मुख्यालय में उपस्थित होकर अपने डॉक्यूमेंट को जमा करा सकते हैं। इसके अलावा आरओ मुख्यालय के 100 मीटर की परिधि के दायरे में तीन से अधिक वाहनों की अनुमति नहीं होगी। इसी क्रम में प्रत्येक आरओ मुख्यालय में सुरक्षा की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments