Latest news
उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए को साथ ले जाएं बीएलओः सीईओ एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में रोजगार मेला 29 जून को बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्तिः रेखा आर्या सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की मीडिया कार्यशाला पर्यटन मंत्री महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर का किया भ्रमण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखण्डलोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू,राजनीतिक दलों से धार्मिक प्रचार न...

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू,राजनीतिक दलों से धार्मिक प्रचार न करने की अपील

देहरादून। उत्तराखण्ड में बुधवार से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जोकि 27 मार्च तक चलेगी।
उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि यह अच्छी बात है कि चुनाव और त्यौहारी सीजन एक साथ चल रहे हैं। हम सभी राजनीतिक दलों से आग्रह कर रहे हैं कि वे किसी भी तरह का धार्मिक प्रचार न करें। बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि मीडिया मॉनिटरिंग सर्टिफिकेशन कमेटी द्वारा पारित करने के बाद ही अखबार या टीवी विज्ञापन दिए जा सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि कोई निजी व्यक्ति अपने घर पर किसी विशेष पार्टी या उम्मीदवार का झंडा लगाता है, तो वह पार्टी के खर्च में शामिल किया जाएगा। इसलिए दिशा निर्देश स्पष्ट हैं और हमने राजनीतिक दलों को सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसके साथ ही कहा कि चुनाव के दौरान निजी कार्यक्रमों जैसे जन्मदिन, विवाह समारोह, त्यौहारों पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। अगर किसी त्यौहार, होली मिलन, इफ्तार पार्टी आदि का राजनीतिक मंच के तौर पर प्रयोग किया गया, तो वह चुनाव के खर्च में जुड़ जाएगा। इन सब की निगरानी चुनाव आयोग की टीम करेगी।उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि देहरादून में हमेशा शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया रही है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। हमारे पास लगभग 11,700 बूथ हैं। हमने उनमें से 1000-1200 को संवेदनशील बूथों के रूप में पहचाना है। उन्होंने कहा कि हमारे पास केंद्रीय अर्धसैनिक बल और राज्य पीएसी है, हम हर जगह शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments