Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा विधायक सहित 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भाजपा विधायक सहित 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए चार लोगों को छोड़ने की मांग और एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में धरना देकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाना भाजपा विधायक को भारी पड़ गया। चुनाव आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा विधायक आदेश चैहान और भाजपा पदाधिकारियों सहित 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच शुरू कर दी गयी है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को ज्वालापुर में सड़क पर रखे सामान को हटाने को लेकर दुकानदार और बाइक सवार के बीच कहां सुनी हो गई थी। इसके बाद मामला मारपीट में तब्दील हो गया। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस मारपीट करने के मामले में दुकानदार सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई थी और चारों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया था।
इस बीच रानीपुर से भाजपा विधायक आदेश चैहान समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने कोतवाली में चारों को छोड़ने की बात कही थी। इस बीच कार्यकर्ता कोतवाली परिसर में ही कार्यालय में बैठ गए। पुलिस चारों लोगों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाने लगी थी, तब विधायक भी ऑटो में बैठकर उनके साथ चल दिए। इसके बाद मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में ले जाने पर वहां पहुंचे और अस्पताल में ही विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। मामल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान लिया, जिसके बाद नगर कोतवाली में भाजपा विधायक सहित 150 लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच जारी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments