Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डआंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं-सहायिकाओं को मिलेगा हड़ताल अवधि का मानदेय

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं-सहायिकाओं को मिलेगा हड़ताल अवधि का मानदेय

देहरादून: मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं व सहायिकाओं द्वारा किए गए आंदोलन की अवधि के मानदेय का उन्हें भुगतान किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के निर्देश पर सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।

सरकार ने बीते रोज आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं के मानदेय में 1800 रुपये और सहायिकाओं व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं के मानदेय में 1500-1500 रुपये की वृद्धि की सौगात दी थी। इस सिलसिले में मंगलवार देर शाम शासनादेश भी जारी हो गया था। तब आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं व सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विभागीय मंत्री रेखा आर्य के प्रति आभार जताया था।

अब सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं व सहायिकाओं को एक और राहत दी है। विभागीय मंत्री आर्य ने सचिव को निर्देश दिए थे कि आंगनबाड़ी कर्मियों को आंदोलन की अवधि के मानदेय का भुगतान किया जाए। इस संबंध में बुधवार को सचिव हरिचंद्र सेमवाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक हड़ताल अवधि को देय अवकाश के सापेक्ष समायोजित कर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं, सहायिकाओं व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं को इसके मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments