Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस के गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल व अल्मोड़ा लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों ने...

कांग्रेस के गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल व अल्मोड़ा लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

देहरादून। लोकसभा चुनाव हेतु गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्रों के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों ने पूरे जोश के साथ अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों ने सभी क्षेत्रों में लाखों की संख्या में लोकसभाओं के सभी क्षेत्रों से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रैली के साथ मुख्यालयों में पहुंचकर अपने नामांकन दाखिल किये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रदीप टम्टा, के नामांकन में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने अल्मोड़ा में आयोजित अपार जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में देश एवं प्रदेश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, किसान उत्पीड़न के सिवा कुछ नहीं दिया। जब-जब चुनाव आये भाजपा नेताओं ने जनता से नये-नये वादे कर केवल छलने का काम किया गया। धर्म एवं जाति के नाम पर लोगों मे वैमनस्यता फैलाने का काम किया और आज भी उसी परिपाटी पर चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अंकिता भण्डारी जघन्य हत्याकांड सहित पिंकी हत्याकांड, मनाली हत्याकांड, ममता जोशी बहुगुणा अपहरण एवं हत्या जैसे जघन्य अपराध की घटनाएं घटित हुई परन्तु भाजपा सरकारों ने मौन साधे रखा। बेरोजगारों को रोजगार के नाम पर लाठियां और पकोड़े तलने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब जनता 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में भाजपा को सबक सिखायेगी। नामांकन में लोकसभा पर्यवेक्षक गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद महेन्द्र माहरा, विधायक मदन बिष्ट, मनोज तिवारी, हरीश धामी, मयूख महर, खुशाल सिंह अधिकारी एवं सभी जिला व महानगर अध्यक्ष उपस्थित थे।
मथुरादत्त जोशी ने कहा कि नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक तिलकराज बेहड़, आदेश चैहान, गोपाल सिंह राणा, सुमित हृदयेश, लोकसभा क्षेत्र के सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों के साथ ही हजारों की संख्या में दूर-दराज क्षेत्र से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिला मुख्यालय उधमसिंहनगर में अपना नामांकन किया।
गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने लोकसभा पर्यवेक्षक एवं विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, शूरवीर सिंह सजवाण, सुरेन्द्र सिंह नेगी, रणजीत सिंह रावत सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं तथा हजारों की संख्या में लोकसभा क्षेत्र के अनेक क्षेत्रों से आये कार्यकर्ताओं की भारी भीड के साथ जिला मुख्यालय पौडी में अपना नामांकन दाखिल किया। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, वरिष्ठ नेता ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी, काजी निजामुद्दीन, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, विधायक ममता राकेश, फुरकान अहमद, अनुपमा रावत, रवि बहादुर, विरेन्द्र जाति सहित सभी जिला व महानगर अध्यक्षों की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों ने पूवर्च मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में सभा स्थल तक रैली निकाली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments