Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डसंदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में...

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

ऋषिकेश: कोतवाली अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि रमेश प्रजापति 27 पुत्र सरदाराराम प्रजापति निवासी ग्राम टमकोर, थाना मलसीसर, जिला झुंझुनू, राजस्थान निवासी आवास विकास में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। बुधवार को व्यक्ति को व्यक्ति का शव कमरे के अंदर चुन्नी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। घटनास्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ

। जिसमें मृतक ने अपने मौत का जिम्मेदार किसी को न ठहराने का जिक्र किया है। रमेश के पिता सरदारा राम प्रजापति ने बताया कि उनका बेटा उनकी पुत्रवधू के साथ आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। इन दिनों उनकी पुत्रबधू मायके गई हुई है। मौत के कारणों को स्पष्ट पता नहीं चल रहा है। कोतवाली पुलिस इस ओर छानबीन में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments