Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डडेरा प्रमुख की हत्या पीड़ादायक, जल्द सलाखों के भीतर होंगे आरोपीः भट्ट

डेरा प्रमुख की हत्या पीड़ादायक, जल्द सलाखों के भीतर होंगे आरोपीः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने डेरा प्रमुख की हत्या को पीड़ादायक बताते हुए अपराधियों के जल्द सलाखों के पीछे होने का भरोसा जताया है। कानून व्यवस्था को लेकर सीएम धामी का ट्रेक रिकॉर्ड बताता है कि अपराधी किसी कीमत पर बचने वाले नही है। साथ ही विपक्ष से इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने से बचने की जरूरत है।
मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नानकमत्ता डेरा कार सेवा प्रमुख की हत्या बेहद निंदनीय और पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर बेहद गंभीर हैं और उन्होंने पुलिस को सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों को शीघ्र पकड़ने के आदेश दिए हैं। सरकार ने इसमें एसआईटी गठित कर दी है और मौके पर डीजीपी एवम अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जांच में शामिल हैं। हमे सीएम धामी के अपराधमुक्त राज्य के संकल्प और पुलिस की क्षमता पर पूरा भरोसा है कि अतिशीघ्र हत्यारे कानून की गिरफ्त में होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के इस कार्यकाल में भी कानून व्यवस्था का रिकॉर्ड शानदार है । अभी तक भी जिसने भी प्रदेश में कानून अपने हाथ में लेने का काम किया है वह किसी भी सूरत में बच नहीं पाया है। कानून व्यवस्था को लेकर कभी कोई ढिलाई नहीं बरती गई है ।
हाल की बात करें तो हल्द्वानी में मचाए उत्पाद और देवभूमि में अशांति फैलाने की कोशिश को धामी सरकार ने 24 घंटे में नियंत्रित किया । इस पूरे विवाद को सुलझा कर शांति व्यवस्था कायम की और दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही की। सरकार उत्तराखंड का माहौल और छवि खराब करने की साजिशों से अनुभव लेकर तत्काल सख्त दंगरोधी कानून लेकर आए।
हम निश्चित तौर पर कह सकते हैं कि सरकार का संकल्प है जिसने भी यह निर्मम हत्या की है उस व्यक्ति या जो भी सम्मिलित होंगे उनको बहुत जल्दी सलाखों के पीछे पहुंचाकर सख्त सजा दिलाई जाएगी। इस दौरान अंकिता भंडारी की घटना को इस मुद्दे से जोड़ने वाली कांग्रेस पर पलटवार किया कि उस घटना के सभी जेल में हैं और कानूनी प्रक्रिया काफी आगे बढ़ चुकी है । हमे विश्वास है सभी दोषियों को न्यायालय से कठोरतम सजा दिलाने में हम अवश्य सफल होंगे। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी कि इस दुखद एवं संवेदनशील घटना पर राजनीति करने से बचना चाहिए ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments