Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति के लिए देवदूत बने कैबिनेट मंत्री...

सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति के लिए देवदूत बने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने नियमित कार्यक्रमों के तहत चुनाव प्रचार के लिए अपने कैंप आवास से जा रहे थे। कैंट रोड़ आर्मी एरिया के पास एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना के कारण सड़क पर पड़ा था। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने काफिले को रोका और अपनी निजी वाहन से घायल को दून अस्पताल भेजा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर दून अस्पताल के सीएमएस से टेलीफोन वार्ता पर घायल का तत्काल प्राथमिक उपचार करने के निर्देश दिए।
शनिवार को शाम करीब 05 बजे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय से रवाना हुए। करीब 5.15 मिनट पर कैंट रोड़ सब एरिया मुख्यालय के पास सड़क दुर्घटना देख कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपना काफिला रुकवाया और मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून नया गांव निवासी चंदर नागी (58 वर्ष) की सुध ली।
चंदर नागी जो आर्मी एरिया में ही केवल का काम करता है और वह कैंट रोड़ आर्मी एरिया केबल लगाने के काम पर जा रहा था। अचानक चंदर नागी के दोपहिया वाहन के टायर निकल जाने के कारण वह सड़क पर गिर गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने काफिले को रोका और चोटिल हुए बेहोसी की हालत में चंदर नागी को अपने निजी वाहन और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी के साथ घायल को अस्पताल भेजा। फिलहाल दुर्घटना में घायल चंदर नागी का उपचार किया जा रहा है, जो अभी स्वस्थ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments