Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डवीआईपी समिति ने किया उत्तराखंड टैलेंट क्वीन हंट का आयोजन

वीआईपी समिति ने किया उत्तराखंड टैलेंट क्वीन हंट का आयोजन

देहरादून। जीएमएस रोड स्थित एक होटल में वीआईपी समिति ने उत्तराखंड टैलेंट क्वीन हंट का आयोजन किया। इस टैलेंट क्वीन हंट विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अतिथियों का मन जीत लिया। देवभूमि उत्तराखंड से बहुत बहुत सारी प्रतिभाओं के धनी लोगों ने उत्तराखंड टैलेंट क्वीन हंट में प्रतिभाग किया। पाक कला (केक), नृत्य-शास्त्रीय, बॉलवुड, अर्ध पारंपरिक, गायन, ब्लॉगिंग, कला और शिल्प, ब्राइट्स ऑफ इंडिया, फैशन वॉक का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। समिति की सीईओ नलिनी तनेजा त्रिखा ने कहा कि इस इवेंट का उद्देश्य लोगों को मंच प्रदान करते हुए उनकी प्रतिभाओ को निखारना है। साथ ही उन्हे प्रेरित भी करना है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें बॉलीवुड के गीतों पर नृत्य करने के साथ इस कार्यक्रम में जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की जिसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओ की कमी नहीं है जरूरत है तो उसे निखारने के लिए मंच प्रदान करने की और वीआईपी समिति ये काम बखूबी कर रही है। उन्होने इस आयोजन के लिए समिति को बधाई दी। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, कैंट विधायक सविता कपूर, प्रांतीय अध्यक्ष संस्कार भारती उत्तराखंड के अलावा नेशनल वाइस प्रेसिडेंट भारतीय जनता युवा मोर्चा नेहा जोशी, उपाध्यक्ष उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद उत्तराखंड सरकार मधु भट्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला मंच बीजेपी ठाकुर वंदना, अनिल तनेजा, अंजली, मयंक रघुवंशी, आरजे काव्या, राज छाबड़ा, रजत, मनु आहूजा, मीना नेगी, सीमा इस्सर, ललित मोहन शर्मा, बद्रीश छाबड़ा, रजा खान, सिमरन अयूबी, नेहा गौर, रेनू कुंवर आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments