Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक ने प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं के साथ की...

सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक ने प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं के साथ की बैठक

देहरादून। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक लोचन सेहरा, एवं पुलिस प्रेक्षक चन्दन चैधरी की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थी एवं अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई।
सामान्य प्रेक्षक हरिद्वार एवं पुलिस प्रेक्षक हरिद्वार ने निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थी एवं अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं को निर्वाचन के दौरान किसी भी निर्वाचन सम्बन्धी शिकायत समस्या को लेकर सीधे उनके दूरभाष नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त निर्वाचन सम्बन्धी विभिन्न समस्या, अनुमति आदि निर्वाचन सम्बन्धी समुचित जानकारी एंव शंका शिकायत हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून एवं उनकी टीम से सम्पर्क किया जा सकता है।
माननीय प्रेक्षक ने उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन प्रक्रिया को निष्प्क्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन का परिपालन करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद अन्तर्गत 03 विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर, डोईवाला एवं ऋषिकेश अन्तर्गत राजनैतिक कोई समस्या है, तो उसकी जानकारी दी जा सकती है। 05 हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से निर्वाचन सम्बन्धी शिकायत, समस्या के लिए सामान्य प्रेक्षक लोचन सेहरा, दूरभाष संख्या 9258929772 एवं 01334320103, पुलिस प्रेेक्षक चंदन चैधरी, दूरभाष संख्या-9958537935 एवं 01334351764, व्यय प्रेक्षक स्वाति शिवम दूरभाष संख्या 9258942125 एवं 01334225982 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
बैठक में रिटर्निंग अधिकारी 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्रध्जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून सोनिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता गौरव कुमार, अपर जिलाधिाकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण नीतू भण्डारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी त्रिपाठी सहित सहायक रिटर्निंग अधिकारी धर्मपुर शैलेन्द्र सिंह नेगी, डोईवाला अपर्णा ढोंढियाल, ऋषिकेश कुमकुम जोशी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments