Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डदुकान में आाग लगने से लाखों का माल स्वाह

दुकान में आाग लगने से लाखों का माल स्वाह

-स्थानीय लोगों ने दी सहयोग की मिसाल

खाड़ी/टिहरीः दीपावली के सुबह बाजार खुलने के समय ही खाड़ी में गजा रोड़ स्थित गुंसाई वस्त्र भंडार में भीषण अग्नि लगने से दुकान में रखा सामान स्वाह हो गया। दुकान मालिक राजपाल गुसाईं ने बताया कि उसके गोदाम और दुकान में भी आग के कारण दस से बारह लाख का नुकसान हो गया है।

व्यापारियों सहित स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए बहुत प्रयास किये। दुकान के शटर बंद होने के कारण आग बुझाने में कठिनाई हो रही थी। आग इतनी भीषण थी कि सुदूर गांवों के लोगों ने धुआं देखकर खाडी बाजार की ओर दौड़ लगा दी।

फायर बिग्रेड की टीम पंहुचने के बाद आग पर काबू पाया गया। उससे पूर्व मौके पर प्रमुख राजेंद्र भंडारी, थानाध्यक्ष नरेंद्र नगर प्रदीप पंत सहित सैकड़ों लोग अपनी ओर से मशक्कत करने में लगे हुए थे।

दुकान के गोदाम में आग लगने पर दुकान में लगा काफी सामान स्थानीय युवकों और व्यापारियों द्वारा सड़क पर फेंक कर बचा लिया गया। सड़क पर पड़े सामान को दो तीन गाड़ियों में भरकर सुरक्षित जगह पर रखा गया। आग बुझने के बाद गाड़ियों में रखा सामान व्यापारी राजपाल गुंसाई के घर पर स्थानीय लोगों द्वारा पंहुचाया गया।

आस.पड़ोस की महिलाएं युवा और बच्चे सामान को सहेजने में जुटे रहे। गांवों से भी लोगों ने आकर सहयोग किया। प्रधान खांकर युद्धवीर भंडारी, पूर्व प्रधान खांकर फूलदास डौंडिया सहित दर्जनों लोग गांव से खाड़ी आकर आग बुझाने में जुटे रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments