Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ली भाजपा...

कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता

देहरादून। हरिद्वार लोकसभा में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विस प्रत्याशी रहे एसपी सिंह इंजीनियर सहित कई प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और समर्थकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान ने सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने फूलमाला एवं पटका बनाकर उन्हें पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाई। इस दौरान अपने संबोधन में श्री भट्ट ने सभी के मान सम्मान का भरोसा दिलाते हुए तत्काल चुनाव अभियान में जुटने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, देश की तरह राज्य की जनता ने भी मोदी को रिकॉर्ड मतों से तीसरी बार पीएम बनाने का मन बनाया हुआ है। कल हुई मोदी जी की सभा में जनता का आशीर्वाद, देवभूमि के मोदीमय होने की गारंटी है । इस दौरान श्री चैहान ने कहा, हमारे उम्मीदवारों का पांचों सीटों पर 5 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीतना तय है। साथ ही उम्मीद जताई, आप सभी लोगों के लगातार शामिल होने के क्रम से ये आंकड़ा उससे भी अधिक जा सकता है।
इस दौरान पार्टी में शामिल हुए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस एवं विधानसभा प्रत्याशी एसपी सिंह इंजीनियर ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी के कार्यों से प्रभावित होकर सभी भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। जब देश और प्रदेश विकसित बनने की दिशा में अग्रसर हो, ऐसे में हम बाहर कैसे बैठ सकते थे । इसी लिए हम सभी भाजपा में शामिल होकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करने में सहयोग करेंगे। उनके साथ कमल थामने वालों में कांग्रेस ओबीसी मोर्चे के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, महामंत्री जिला कांग्रेस विजेंद्र चैहान, सोमवती ब्लॉक अध्यक्ष, जगपाल सिंह महासचिव एससी विभाग, प्रदीप, हरिंदर सिंह, प्रवीण कुमार, सतीश चैहान, आनंद चैहान, खुशहाल चैहान, करण चैहान, शिव कुमार, रविंद्र चैहान, विनोद, भगत, वीरेंद्र सैनी, तेजपाल प्रधान, मुकेश राठौर, सुशील, वीरेंद्र, मनोज, महिपाल, सूरजपाल, निवेश, सुनील, मांगेराम, जयपाल सिंह, अनुराग, शिवानी, विजय, नाती राम, राकेश, राजेश, कपिल, अजय गौड़, राजकुमार, संजय, संदीप कुमार, लवप्रीत, ओमवीर सिंह, अंकित कटारिया, फरमान, तस्लीम, उदय सिंह, संदीप, अजय, प्रमोद, सलीम, सोमपाल, नीतू, राम किशोर प्रमुख नाम रह। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में प्रवेश प्रवक्ता मधु भट्ट, संजीव वर्मा, सुभाष बर्थवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments