Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमाइक्रो आब्जर्वर व होम वोटिंग टीम को दिया गया प्रशिक्षण

माइक्रो आब्जर्वर व होम वोटिंग टीम को दिया गया प्रशिक्षण

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्प्क्ष एवं निर्विघन सम्पन्न कराते हेतु कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज हिमालय संस्कृति कला केन्द्र निम्बूवाला देहरादून में 2 पालियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयेाजित किया गया प्रथम पाली में माईक्रो आब्जर्वर तथा द्वितीय पाली में होम वोटिंग टीम को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग के.एल मीना की उपस्थिति में माईक्रो आब्जर्वर एवं होम वोटिंग की टीम केा प्रशिक्षण दिया। प्रेक्षक ने कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए निर्वाचन सम्बन्धी उपयोगी जानकारी साझा करते हुए कार्मिकों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कार्मिकों का वाट्सएप्प गु्रप बनवाते हुए स्वयं भी गु्रप से जुड़े तथा कहा कि यदि किसी कार्मिक की कोई समस्या एवं शंका हो तो वे सीधे उनसे सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने समस्त टीमों को प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन सम्बन्धी प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी तथा मार्गदर्शन किया। प्रथम पाली के प्रशिक्षण में 170 कार्मिक तथा द्वितीय पाली के प्रशिक्षण में 600 से अधिक कािर्मकों द्वारा प्रतिभाग किया। इस अवस पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, मास्टर ट्रेनर निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, सहायक नोडल प्रशिक्षण डॉ मनीष बिष्ट एवं गिरीश थपलियाल, संदीप वर्मा सहित समस्त एआरओ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments