Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Friday, August 21, 2026
Homeउत्तराखण्डएडीएम ने प्रिन्टिंग प्रेस के स्वामियों के साथ की बैठक

एडीएम ने प्रिन्टिंग प्रेस के स्वामियों के साथ की बैठक

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयभारत सिंह की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में प्रिन्टिंग प्रेस के स्वामियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयभारत सिंह ने प्रिन्टिंग प्रेस स्वामियों एवं उनके प्रतिनिधियों निर्वाचन के दौरान प्रचार सामग्री प्रकाशन के सम्बन्ध में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127क के सम्बन्ध मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने निष्पक्ष निर्वाचन हेतु सहयोग की अपेक्षा की।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित समस्त प्रिन्टिंग प्रेस संचालकों से मतदान दिवस के दिन परिवार सहित मतदान करने की अपील की तथा आस-पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपेक्षा की।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी एम.सी.एम.सी तीरथपाल सिंह, नोडल मीडिया बी.सी नेगी, सह नोडल एम.सी.एम.सी अशोक गिरी, पंजाब केसरी प्रेस से निशिथ जोशी, एके प्रिन्टर्स ललित ढौंडियाल, दून प्रिन्टिंग प्रेस से के.एस बिष्ट, अनुराग प्रिन्टर्स से सिद्वार्थ, आर.के प्रिन्टर्स बिजेन्द्र यादव, हिम प्रिन्टर्स से रंजीत सिंह रावत उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments