Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबीस सूत्री कार्यक्रम में देहरादून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

बीस सूत्री कार्यक्रम में देहरादून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका के नेतृत्व में जनपद देहरादून ने बीस सूत्री कार्यक्रम मेें माह फरवरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 20-सूत्रीय कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड के द्वारा प्रकाशित माह-अप्रैल, 2023 से माह-फरवरी, 2024 तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जनपद देहरादून द्वारा कुल पूर्णांक 102 के सापेक्ष 95 अंक प्राप्त कर 94.14 प्रतिशत की प्रगति के साथ प्रदेश में जनपद-देहरादून को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी सोनिका ने जनपद देहरादून को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान एवं उनकी टीम को (जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों) को शुभकामनाएं दी। बीस सूत्रीय कार्यक्रम मेें कुमायू मण्डल को 102 में से 90 अंक प्राप्त हुए तथा प्रगति 88.24 प्रतिशत रही। वहीं गढवाल मण्डल को 102 में से 87 अंक प्राप्त हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments