Latest news
वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दो लोगों की मौत, तीन घायल अलकनंदा में समाया ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत मंत्री जोशी ने की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून तैयारियों की व्यापक समीक्षा मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीतिः रेखा आर्या 12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्यायः गणेश जोशी ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के लिए कौशल विकास को नाबार्ड ने आयोजित की कार्यशाला जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार देहरादून में 15 जून से 15 जुलाई तक चलेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, उत्तराखंड में शोक की लहर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची

[t4b-ticker]

Saturday, June 13, 2026
Homeउत्तराखण्डबच्ची पर हमला करने वाला गुलदार पिंजरे में फंसा

बच्ची पर हमला करने वाला गुलदार पिंजरे में फंसा

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीकोट में सात वर्षीय बच्ची पर गुलदार के हमले के बाद घटनास्थल पर लगाए गए पिंजरे में तीन से चार वर्षीय गुलदार कैद हो गया। जिसे वन विभाग पिंजरा समेत रेेंज कार्यालय पौड़ी ले गई। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा। गुलदार के हमले में घायल बच्ची को गंभीर हालत में बेस अस्पताल से एम्स भेजा गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
शुक्रवार शाम करीब आठ बजे श्रीकोट के गंगनाली निवासी सोनू कुमार की सात वर्षीय पुत्री सिया घर के समीप बने शौचालय में गई थी। कुछ समय बाद शौचालय से बाहर निकलते ही पहले से ही घात लगाए बैठे गुलदार ने सिया पर हमला कर दिया। गुलदार उसे उठाकर जंगल की तरफ भाग निकला। शोर सुनकर परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने बच्ची की खोजबीन की। करीब नौ बजे बच्ची घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बेसुध हालत में मिली। गंभीर हालत में उसे पहलेे बेस और फिर एम्स रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए घटनास्थल के समीप जंगल में पिंजरा लगाया था। शनिवार सुबह करीब छह बजे गुलदार फंस गया। जिस पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम पिंजरा समेत गुलदार को रेंज कार्यालय पौड़ी ले गई। जहां गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments