Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डएसजीआरआरयू में अन्तर्राष्ट्रीय शोध विषयों पर हुआ मंथन

एसजीआरआरयू में अन्तर्राष्ट्रीय शोध विषयों पर हुआ मंथन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल आॅफ पैरामेडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ सांइसेज के द्वारा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विज्ञान अनुसंधान व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्य अतिथि डॉ. अंजू वर्मा यूनिवर्सिटी आफ सिडनी, ऑस्ट्रेलिया ने पैरामैडिकल छात्र-छात्राओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले शोध एवम् अनुसंधानों से जुड़े अहम पहलुओं से रूबरू करवाया। एक दिवसीय कार्यशाला में युवा शोधार्थियों ने शोध से जुड़ी विभिन्न अवधारणाओं को जाना एवम् समझा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु स्कूल आॅफ पैरामेडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ सांइसेज की टीम को बधाई दी।
बुधवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंजू वर्मा एवम् डाॅ कीर्ति सिंह, डीन स्कूल आॅफ पैरामेडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ सांइसेज, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, डाॅ शारदा शर्मा, विभागध्यक्ष फिजियोथैरेपी, एवम् प्रोफेसर डाॅ नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
डाॅ अंजू वर्मा ने जानकारी दी कि शोध एवम् अनुसंधान के क्षेत्र में भारतीय विश्वविद्यालय अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ कैसे अनुबंध कर सकते हैं। उन्होने छात्र छात्राओं को शोध एवम् अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यशाला को सफल बनाने में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. प्रो. यशबीर दीवान, कुलसचिव डाॅ. प्रो. अजय कुमार खण्डूड़ी, समन्वयक डाॅ. आर.पी. सिंह, एस.जी.आर.आर. आई.एम.एण्ड एच.एस. के प्राचार्य डाॅ. प्रो. ऊत्कष॔, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डाॅ. प्रेरक मित्तल, चिकित्साधीक्षक डाॅ. अजय पण्डिता, चिकित्साधीक्षक डाॅ. गौरव रतूड़ी, डीन, स्कूल आॅफ पैरामेडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ सांइसेज व कार्यक्रम संयोजक, डाॅ. प्रो. कीर्ती सिंह, विभागाध्यक्ष, फिजियोथैरेपी विभाग व कार्यक्रम आयोजन सचिव डाॅ. शारदा शर्मा, प्रो. फिजियोथैरेपी विभाग व कार्यक्रम आयोजन सचिव डाॅ. नीरज कुमार , डाॅ नेहा चैहान, दिब्या चैहान, डाॅ. अनीरबान पात्रा, डाॅ. संदीप कुमार, डाॅ. शमां परवीन, डाॅ सुरभि, डाॅ. तब्बसुम, डाॅ. आकांक्षा, डाॅ रेनू, व डाॅ. जय देव का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर समस्त पैरामैडिकल शिक्षा संकाय उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments