Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम से बोले प्रधानमंत्री मोदी , पहाड़ का पानी और जवानी...

केदारनाथ धाम से बोले प्रधानमंत्री मोदी , पहाड़ का पानी और जवानी अब यहीं के काम आयेगी

देहरादून: अपने एक दिवसीय केदारनाथ दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पहाड़ का पानी और जवानी का हवाला देते हुए कहा कि यह दोनों अब यहीं के काम आयेंगे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आने वाले दशक के अंतर्गत बीते सौ साल में यहां जितने यात्री नहीं आए होंगे, उससे ज्यादा अगले दस साल में आएंगे।

शुक्रवार सुबह केदारनाथ पहुंचे मोदी ने पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी की बात करते हुए कहा कि उत्तराखंड से नौजवानों के पलायन करने पर रोक लगने वाली है। कहा कि यहां का पानी और जवानी यहीं के काम अने वाली है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा की देवभूमि के प्रति यहां की असीम संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार विकास के महायज्ञ से जुड़ी है। मोदी ने उत्तराखंड को वीर भूमि करार देते हुए कहा कि उन्हे चार दशक से चल रही सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा करने का सौभाग्य मिला है। उत्तराखंड के सैकड़ों परिवारों को इसका लाभ मिला है।

मोदी ने कहा कि लोग उनकी बात लिख कर रख दें, आने वाला दशक उत्तराखंड के नाम होने वाला है। बीते सौ साल में यहां जितने ऋद्धालु नहीं आए होंगे, उससे ज्यादा अगले दस साल में आएंगे। इससे यहां आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। यदि कोविड महामारी नहीं आई होती तो यात्रियों का रिकॉर्ड पहले ही टूट चुका होता।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए, कहा कि उत्तराखंड के विकास की कई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। श्रद्धालु भविष्य में केदारनाथ तक कार से आ सकेंगे, जबकि हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इसी तरह ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन पहुंचने वाली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments