Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य विकास अधिकारी ने मतदाता शपथ दिलवाई

मुख्य विकास अधिकारी ने मतदाता शपथ दिलवाई

देहरादून। शहरी उदासीन मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान सभागार देहरादून में निजी विद्यालयों की बैठक आहूत की गई जिसमें संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी स्वीप झरना कमठान ने संबोधित करते हुए अनुरोध किया कि छात्रों के माध्यम से उनके अभिभावकों को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु निरंतर प्रयास करते रहें। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, प्राचार्य डाइट राकेश जुगरान, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार एवं नगर शिक्षा अधिकारी भारती द्वारा भी बारी बारी से अपने विचार रखते हुए समस्त से न केवल स्वयं मतदान करने वरन छात्रों के माध्यम से समस्त अभिभावकों को मतदान करने के लिए जागरूक करने की अपील की। समस्त प्रतिभागियों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मतदाता शपथ दिलवाई गई। समस्त निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यध् प्रबंधकों द्वारा मत प्रतिशत में वृद्धि किए जाने हेतु सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संभव प्रयास करने हेतु आश्वस्त किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments