Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने रायपुर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया

डीएम ने रायपुर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी सोनिका ने आज 01 टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र विकासखंड रायपुर के अंतर्गत स्थापित विभिन्न मतदेय स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं को बारीकी से अवलोकन किया।
जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने मौके पर उपस्थित बीएलओ ,सुपरवाइजर एवं तहसीलदार को मतदान बूथों को सुगम सुव्यवस्थित बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने मतदान स्थल भाग संख्या 63 गुरूनानक अकादमी रायपुर रोड़, 64 गुरूनानक अकादमी रायपुर रोड़ ,तथा 157 राजकीय बालिका इण्टर कालेज रायपुर, 158 राजकीय बालिका इण्टर कालेज रायपुर , 159 राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदि मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होने बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबधित अधिकारी को मतदान केंद्रों में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार समुचित मूलभूत सुविधाध् व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए। कहा कि मतदान स्थलों पर पोलिंग पार्टियों के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें। तथा मतदान के दौरान मतदाताओं को समुचित सुगम व्यवस्था बनाए रखेंगे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायपुर में पेयजल ,शौचालय कक्ष एवं आवागमन मार्ग का अवलोकन किया। मुख्य गेट के सामने सड़क पर नाली को ठीक करने हेतु अपर तहसीलदार का आवश्यक दिशा निर्देश दिए, उन्होंने राजकीय बालिका इण्टर कालेज रायपुर के निरीक्षण के दौरान शौचालय, पेयजल विद्युत आपूर्ति का अवलोकन करते हुए सुगम व्यवस्थाएं बनाये रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक निदेशक बी सी नेगी , अपर तहसीलदार सदर विवेक राजौरी, संबंधित बथों के बीएलओ व संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments