Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

डीएम ने निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

देहरादून। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने एनआईसी सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक करते निर्वाचन व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी बूथों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाते हुए बूथों पर मूलभूत सुविधाएं यथा बिजली, पानी, पेयजल,, शौचालय, रैम्प आदि सुविधाएं स्थापित रहें तथा इनका पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाओं का चैकलिस्ट के अनुसार मिलान करते हुए सुविधा स्थापित की जाए। प्रत्येक बूथों की अद्यतन सूचना दूरभाष पर प्राप्त करते हुए, सभी बूथों पर सुगम सुविधाएं स्थापित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टियों को बूथों पर सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए आपसी समन्वय से कार्य करते हुए व्यवस्थाएं बनाई जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नोडल एमसीएमसी तीरथपाल सिंह, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी त्रिपाठी सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments