Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डपोलिंग पार्टियों को बूथों पर सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाएंः डीएम

पोलिंग पार्टियों को बूथों पर सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाएंः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने एनआईसी सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक करते निर्वाचन व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी बूथों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाते हुए बूथों पर मूलभूत सुविधाएं यथा बिजली, पानी, पेयजल,, शौचालय, रैम्प आदि सुविधाएं स्थापित रहें तथा इनका पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाओं का चैकलिस्ट के अनुसार मिलान करते हुए सुविधा स्थापित की जाए। प्रत्येक बूथों की अद्यतन सूचना दूरभाष पर प्राप्त करते हुए, सभी बूथों पर सुगम सुविधाएं स्थापित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टियों को बूथों पर सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए आपसी समन्वय से कार्य करते हुए व्यवस्थाएं बनाई जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नोडल एमसीएमसी तीरथपाल सिंह, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी त्रिपाठी सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments