Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा प्रवक्ता को पांचों सीटें जीतने का दावा

भाजपा प्रवक्ता को पांचों सीटें जीतने का दावा

काशीपुर। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में अब चंद दिनों का ही समय बचा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दल एवं निर्दलीय प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए की जान से जुटे हुए हैं। इसी के तहत काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय पर पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता गीता ठाकुर ने प्रेस वार्ता आयोजित की।
आपको बताते चलें कि नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काशीपुर में एक विशाल जनसभा संबोधित किया था। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता गीता ठाकुर काशीपुर में रेलवे स्टेशन रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के घर घर में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो देश के अंतिम गांव में घर घर में देवी देवताओं की फोटो के साथ लगा रखी है,। अंकित भंडारी मामले पर उन्होंने कहा कि अंकित के परिवार की जो भी मांग थी, वह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरी की है। उन्हें पूरा विश्वास है कि अदालत से भी अंकिता को न्याय मिलेगा।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से राज्य का विकास किया है, उसको देखते हुए हमें यही कहना है कि उत्तराखंड के विकास के मुद्दे को अबकी बार 400 पर के नारे को सार्थक करते हुए किस तरह से आगे ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर हमारी किसी से भी कोई प्रतिद्वंदिता नहीं है। जो प्रतिद्वंदिता कह रहे हैं, वह विचार उन्हीं के हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें जीतने के बाद उनका फोकस युवाओं और महिलाओं पर होगा।
गीता ठाकुर ने कहा कि भाजपा का 2024 लोकसभा चुनाव का संकल्प पत्र भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया है। समान नागरिकता कानून को लेकर 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता के समक्ष मोदी के नेतृत्व में एक संकल्प रखा था कि नई सरकार गठित होगी तो उत्तराखंड में कोई भी किसी धर्म का होगा, किसी पंथ का होगा, किसी भी समुदाय का होगा, किसी भी जाति का होगा, सबके लिए एक समान कानून लाएंगे। मोदी की गारन्टी देश के अंदर पूरी हो गई। उसी प्रकार से उत्तराखंड के अंदर जनता ने जो हमें काम दिया है और अपना आशीर्वाद देकर सरकार बनाने का अवसर दिया, हमने अपनी गारंटी को उत्तराखंड के अंदर समान नागरिकता कानून लाकर पूरा किया।
आज भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र में पूरे देश में यूसीसी लागू करने की बात कही है। प्रदेश में दंगा विरोधी कानून बनाया गया है, दंगे को रोकने के लिए और सरकारी नौकरियों में अपनी बहनों को आरक्षण देने का विधेयक लाया गया है, ताकि उत्तराखंड के अंदर महिलाओं को सरकारी नौकरी मिल सके। इसी के साथ पिछले दिनों देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने उसका शुभारंभ किया था, जिसमें 3 लाख 54 हजार करोड़ रुपए की एक बड़ी धनराशि के एमओयू हमारे साथ देश और दुनिया के लोगों ने किए हैं। उत्तराखंड के अंदर अपना निवेश करने की इच्छा जाहिर की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments