Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्ड293 फ्लाइंग स्क्वायड और 252 स्टेटिक्स सर्विलांस टीम अलर्ट मोड पर रहेंगी

293 फ्लाइंग स्क्वायड और 252 स्टेटिक्स सर्विलांस टीम अलर्ट मोड पर रहेंगी

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि राज्य में 1365 क्रिटिकल पोलिंग बूथ और 809 वलनरेबल पोलिंग बूथ चिन्हित किये गये हैं। इन पोलिंग स्टेशन पर पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था रहेगी। मतदान से 48 घण्टे पूर्व सभी फ्लाइंग स्क्वायड और स्टेटिक्स सर्विलांस टीम द्वारा सघन चौकिंग की जाती है। इसके दृष्टिगत राज्य में 293 फ्लाइंग स्क्वायड और 252 स्टेटिक्स सर्विलांस टीम अलर्ट मोड पर रहेंगे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से अभी तक 16 करोड़ 41 लाख मूल्य की जब्ती की गई है। पुलिस विभाग द्वारा सबसे अधिक 08 करोड़ 94 लाख मूल्य की, आयकर विभाग द्वारा 06 करोड़ 14 लाख मूल्य की, आबकारी विभाग द्वारा 91 लाख मूल्य की जब्ती की गई है। 05 करोड़ 90 लाख की जब्ती कैश के रूप में, शराब के रूप में 03 करोड़ 06 लाख मूल्य की जब्ती, नारकोटिक्स संबंधित मामलों में 04 करोड़ 03 लाख मूल्य की जब्ती हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments