Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसंयुक्त रोटेशन की 2200 बसों से होगी चारधाम यात्रा

संयुक्त रोटेशन की 2200 बसों से होगी चारधाम यात्रा

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में इस बार संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की 2,200 बसें शामिल होंगी। यात्रा में बसों के नंबर के लिए 26 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने रोटेशन की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त स्लॉट जारी करने की मांग की है।
आईएसबीटी स्थित चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के कार्यालय में हुई बैठक में रोटेशन के अध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा, चारधाम यात्रा के लिए 26 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। नौ मई को यात्रा का शुभारंभ होगा। कहा, जो यात्री रोटेशन की बसों से यात्रा करेंगे उनके लिए स्लॉट आरक्षित किए जाएंगे। कहा, धामों में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या की वैधता खत्म की जाए। कहा, यदि इस बार परिवहन विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई नई परिपाटी शुरू की गई तो रोटेशन समिति कोई सहयोग नहीं करेगी। कहा, चारधाम यात्रा का मुख्यद्वार ऋषिकेश है। 1943 से ऋषिकेश से चारधाम की यात्रा का संचालन हो रहा है। हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, राजस्थान, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब से करीब पांच हजार वाहन एकत्रित किए जाते हैं। कहा, इन वाहनों को चारधाम के लिए यात्रियों को भेजा जाता है, जो गलत है। समिति पदाधिकारियों ने कहा, जो यात्री रोटेशन की बसों से यात्रा करते हैं, उनके लिए हेली सेवा में कुछ प्रतिशत टिकट आरक्षित होने चाहिए। बैठक में सुधीर राय, संजय शास्त्री, बलवीर रौतेला, मनोज ध्यानी, भोपाल सिंह, आशुतोष तिवाड़ी, सुधीर रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments