Latest news
नीट (यूजी) पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आ... परियोजनाओं के लिए भूमि चयन को डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय; एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं मंत्री ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के... जन आकांक्षाओं से जुड़ी हैं मुख्यमंत्री घोषणाएं, युद्धस्तर पर पूरा करें कार्यः डीएम मोदी युग-उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को मिली वैश्विक पहचान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

[t4b-ticker]

Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तराखण्डऐपण कलाकार ज्योति पांडेय ने स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण से की मुलाकात

ऐपण कलाकार ज्योति पांडेय ने स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण से की मुलाकात

देहरादून। देहरादून यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से ऐपण कलाकार ज्योति पांडेय ने मुलाकात कर ऐपण कला से निर्मित कलाकृति विधानसभा अध्यक्ष को भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने ज्योति द्वारा बनाई गई ऐपण कलाकृतियों की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक परम्पराओं को दर्शाती ऐपण कला कुमाऊँ की विशिष्ट पहचान है। शुभ अवसरों पर प्रयोग किए जाने वाली ऐपण कला के गौरवशाली इतिहास को नई पहचान दिलाने हेतु सरकार भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोक कला ऐपण हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। आज ऐपण कलाकार अपने कौशल के माध्यम से इस कला को देश-विदेश में प्रचारित एवं प्रसारित भी कर रहे हैं। ऐपण कला को जी.आई. टैग (भौगोलिक संकेतक) प्राप्त होना लोक कला संरक्षण की दिशा में एक अहम उपलब्धि है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments