Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डईमानदारी की मिसाल बने छात्र उजैर को व्यापार मंडल ने किया सम्मानित,...

ईमानदारी की मिसाल बने छात्र उजैर को व्यापार मंडल ने किया सम्मानित, कोतवाल ने दिया प्रशस्ति पत्र

ज्वालापुर: आज के इस महौल में ईमानदारी की मिशाल बने छात्र जुबैर को जहां रानीपुर व्यापार मंडल ने सम्मानित किया वहीं कोतवाल ने प्रशस्ति पत्र देने के साथ पुरस्कृत कर उसे शाबाशी दी। जुबैर ने सड़क पर मिले डाई लाख रुपये लौटाकर ईमानदारी की आज के युग में बहुत बड़ी मिशाल पेश की है।

मामले के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेज भेल के 11वीं के छात्र उजैर निवासी मोहल्ला नील खुदाना ज्वालापुर को स्कूल से आते समय बाउंड्री गेट के पास स्कूटी सवार का बैग मिला। जिसमें ढाई लाख रुपये थे। उजैर ने फोन पर बात करते जा रहे बैग स्वामी का साइकिल से पीछा कर उसको रुपयों से भरा उसका बैग वापस कर ईमानदारी का परिचय दिया था।

प्रधानाचार्य सुनीत कुमार के नेतृत्व में स्कूल के समस्त अध्यापकों व छात्र/छात्राओं ने भी उजैर को उसकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया था। रानीपुर कोतवाल के नेतृत्व में रानीपुर कोतवाली के समस्त पुलिसकर्मियों और शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र बिश्नोई ने संयुक्त रूप से उजैर को पुरस्कार व नकद धनराशि सम्मानित किया।

इस अवसर पर उनके साथ रानीपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक रानीपुर कुंदन सिंह राणा ने बताया की छात्र ने ईमानदारी का परिचय देते हुए अनुकरणीय मिसाल पेश की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments