Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमतदान प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत अब जिला प्रशासन अतिक्रमण के विरुद्ध...

मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत अब जिला प्रशासन अतिक्रमण के विरुद्ध एक्शन मोड में

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। तहसील सदर अंतर्गत चक नागल हटवाला स्थित भूमि खसरा संख्या 1 से 8 तक व 11 मि में स्थित भूमि जो राजस्व अभिलेखों में सरकारी संपत्ति है। उक्त भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था, तथा कुछ व्यक्तियों द्वारा नीव भरकर कब्जा कर लिया गया था, कुछ व्यक्तियों द्वारा आवासीय मकान बनाए गए हैं, तथा कुछ व्यक्तियों द्वारा आवासीय मकान बनाकर निवास किया जा रहा है।
तहसीलदार सदर मोहम्मद शादाब के नेतृत्व में टीम द्वारा आज अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया साथ ही जिन आवासीय परिसर में कोई निवास नहीं कर रहा था उनको भी ध्वस्त कर दिया गया है। तथा जिन आवासीय परिसरों में लोग निवास कर रहे हैं उनको एक हफ्ते का समय दिया गया है। कुछ महिलाओं द्वारा विरोध किया गया जिसे पुलिस बल द्वारा रोक दिया गया। कार्यवाही के समय राजस्व निरीक्षक संजय सैनी राजस्व उपनिरीक्षक रमेश जोशी नगर निगम से ऋषि पाल चौधरी तथा पुलिस चौकी प्रभारी आई टी पार्क शोएब भी मौक़े पर रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments