Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डयुवाओं ने राज्यपाल से विभिन्न विषयों पर किया संवाद

युवाओं ने राज्यपाल से विभिन्न विषयों पर किया संवाद

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आईआईएमयूएन द्वारा राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के युवाओं ने प्रतिभाग करते हुए राज्यपाल से कई विषयों पर संवाद किया। राज्यपाल ने बच्चों के प्रश्नों और उनकी जिज्ञासाओं के जवाब दिए और उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आईआईएमयूएन (इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाईट द नेशंस) एक समर्पित युवा छात्रों का संगठन है जिसमें 220 शहरों और 35 देशों के 26,000 से अधिक समर्पित युवा शामिल हैं।
राज्यपाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और कहा की आप सभी हमारे देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा वर्तमान युग में युवा राष्ट्र की एक शक्तिशाली संपत्ति है, जिसमें प्रचुर मात्रा में ऊर्जा और उत्साह है जो समग्र उन्नति के लिए आवश्यक माना जाता है। आज का युवा, राष्ट्र के कल की स्थिति को आकार देता है। इसलिए युवा अवसरों को भुनाकर अपनी शक्ति और क्षमता का उपयोग करें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और कौशल दोनों में निपुण हों जिससे की राष्ट्र का सर्वांगीण विकास हो सके।
राज्यपाल ने कहा कि देश के युवा छात्र ही विकसित भारत का संकल्प पूरा करेंगे। हमें सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए युवाओं की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का लाभ उठाना चाहिए। विश्व भर में भारत के टैलेंट की भारी संख्या में मांग बढ़ रही है और आने वाले समय में हमारे युवा विश्व में नेतृत्व करेंगे। उन्होंने युवाओं को बड़े सपने देखने एवं उन्हें अपने दृढ़ संकल्प और आत्मानुशासन से पूरा करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में एडमिरल(रिटायर्ड) आर. के. धोवन, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी राज्यपाल अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस. भदौरिया, आईआईएमयूएन के अतीब इम्तियाज, मितेश विजय, ईशान भारत, भावेश सोलंकी सहित विभिन्न स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments