Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डडीडीओ ने ली गंगा सुरक्षा समिति की बैठक

डीडीओ ने ली गंगा सुरक्षा समिति की बैठक

देहरादून। जिलाधिकरी सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार द्वारा ऋषिपर्णा सभागार में जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत बैठक में दिये गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के साथ ही एसटीपी कार्य में प्रदर्शन की प्रगति बढ़ाने, सेप्टेज प्रबन्धन, घरेलू एवं अघरेलू सीवर संयोजन, नाला टेपिंग एवं सफाई, गंगा एवं यमुना में बाढ़ नियंत्रण एवं जल संरक्षण, गंगा एवं उसकी सहायक नदी परिक्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण कार्य, सॉलिड वेस्ट प्रबन्धन की स्थिति एवं निगम अंतर्गत डेªन/नाला सफाई आदि कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में गंगतरंग पोर्टल पर सभी प्लांट को डेटा एन्ट्री करने को निर्देशित किया गया। बैठक में नगर क्षेत्र में पॉलिथिन जब्त अभियान की जानकारी लेने पर बताया गया कि पालीथिन जब्त अभियान पर 237 चालान करते हुए धनराशि रू0 2.33 लाख के चालान किये गए।
बैठक में पर्यावरणविद् विनोद जुगलान ने स्मृति वन के बाहर तालाब निर्माण कराने तथा पर्यटन विभाग के माध्यम से स्मृति वन का प्रचार-प्रसार किये जाने का अनुरोध किया साथ ही खदरीमाफी मे वन्यजीवों से बचाव हेतु शेष 50 मीटर पेच पर वन विभाग द्वारा सुरक्षा दीवार बनवाने की अनुमति अथवा वन विभाग के माध्यम से दीवार बनाये जाने का सुझाव दिया, जिस पर प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून ने प्रकरण को दिखवाने की बात की।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नीरज कुमार शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण बोर्ड आर.के. चर्तुर्वेदी, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश, अधि0अभि0 उत्तराखण्ड जल संस्थान सतीश चन्द्र नौटियाल, भारती रावत, सहायक अभियन्ता पेयजल निगम दीपक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments