Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डनगर निकाय निर्वाचक नामावलियों के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों पर...

नगर निकाय निर्वाचक नामावलियों के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों पर पर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानि देहरादून सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में बैठक लेते हुए स्थानीय नागर निकाय निर्वाचक नामावलियों के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों पर सम्ब्न्धित उप जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र नागर निकाय निर्वाचक नामावलियों का पुनरावलोकन कराने तथा बीएलओं के माध्यम से घर-घर सर्वे कराते हुए वोटर लिस्ट की कमियां देख लें, इस कार्य में सम्बन्धित पटवारी एवं अमीन की भी सहायता ले ली जाए। साथ ही निर्देशित किया कि प्रत्येक स्तर पर जांच कराते हुए, कमियों के सुधारीकरण हेतु नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, तहसीलदार सदर मौहम्मद शादाब, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानि श्री नौटियाल ऋषिपर्णा सभागार में तथा उप जिलाधिकारी मसूरी दीपक सैनी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंढियाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments