Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डअपशिष्ट से हरित ऊर्जा उत्‍पादन को संयंत्र स्थापित करने के लिए समझौता...

अपशिष्ट से हरित ऊर्जा उत्‍पादन को संयंत्र स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

ऋषिकेश। सतत विकास की दिशा में एक और प्रयास के रूप में, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और यूजेवीएन लिमिटेड के संयुक्त उद्यम, टीएचडीसीआईएल-यूजेवीएनएल एनर्जी कंपनी लिमिटेड (टीयूईसीओ) ने दिनांक 29.04.2024 को अपशिष्ट से हरित ऊर्जा उत्‍पादन हेतु नगर निगम हरिद्वार के साथ 140 करोड़. रुपये की लागत से तैयार होने वाले संयंत्र को स्थापित करने हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल का लक्ष्य प्रतिदिन 400 टन नगरपालिका ठोस अपशिष्ट को 140 टन हरित चारकोल में परिवर्तित करना है।
आर. के. विश्‍नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने बताया कि इस संयंत्र की स्थापना स्वच्छ भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, स्वच्छ परिवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ ठोस कचरे से उत्पन्न होने वाली पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि पवित्र शहर हरिद्वार के लिए यह प्रयास एक मील का पत्थर का साबित होगा, यह संयंत्र ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अत्याधुनिक स्वदेशी प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से भारत की आत्मनिर्भरता लोकाचार को रेखांकित करता है।
नगर निगम हरिद्वार ने इस संयंत्र के निर्माण के लिए सराय में लगभग 10 एकड़ भूमि आवंटित की है। टीयूईसीओ और नगर निगम हरिद्वार के अधिकारियों की उपस्थिति में हरिद्वार के नगर आयुक्त, वरुण चौधरी, आईएएस और टीयूईसीओ लिमिटेड के सीईओ, संदीप कुमार ने समझौता ज्ञापन को औपचारिक रूप प्रदान किया।
संयंत्र के संचालन से 400 टन नगरपालिका ठोस अपशिष्ट का दैनिक प्रसंस्करण शामिल होगा, जिसे 140 टन टोररिफाइड चारकोल का उत्पादन करने के लिए सीधे रिएक्टर में डाला जाएगा। इस नवोन्मेषी प्रक्रिया से प्राकृतिक कोयले जैसा पदार्थ प्राप्त होता है, जिससे विद्युत उत्पादन के लिए ताप विद्युत संयंत्रों में ईंधन मिश्रण के रूप में इसके निर्बाध एकीकरण की सुविधा मिलती है। विशेष रूप से, यह प्रक्रिया पर्यावरण अनुकूल है, जिसमें वैकल्पिक प्रौद्योगिकियों की तुलना में कम परिचालन तापमान होता है, जिससे विषाक्त उत्सर्जन कम होता है। यह सहयोगात्मक प्रयास सतत अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतीक है जो कि हरिद्वार एवं इसके आसपास के क्षेत्र के स्वच्छ, हरित भविष्य के प्रति टीएचडीआईएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments