Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तराखण्डसैनिक सम्मान के साथ हुआ मेजर प्रणय नेगी का अंतिम संस्कार

सैनिक सम्मान के साथ हुआ मेजर प्रणय नेगी का अंतिम संस्कार

देहरादून। डोईवाला ब्लाक के भानियावाला निवासी मेजर प्रणय नेगी का पूरे सैनिक सम्मान के साथ हरिद्वार मंे अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पूर्व मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर जैसे ही डोईवाला के भानियावाला में उनके घर लाया गया तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मेजर प्रणय नेगी सिर्फ 36 साल में दुनिया छोड़ गए। उनको देश के साथ ही पूरे उत्तराखंड में नमन किया गया। मेजर को अंतिम विदाई देने के लिए वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, डोईवाला विधायक ब्रज भूषण गैरोला के साथ ही इलाके के लोग और सेना के जवान मौजूद थे।
बता दें कि डोईवाला के भानियावाला के रहने वाले मेजर प्रणय नेगी का 29 तारीख की रात को लेह में अचानक तबीयत खराब होने के कारण निधन हो गया था। इसकी दुःखद सूचना परिजनों को 30 अप्रैल की सुबह को मिली। इस सूचना से पूरे डोईवाला में शोक की लहर दौड़ गई थी। प्रणय नेगी मेजर के पद पर तैनात थे और उनकी उम्र केवल 36 साल थी। उनकी शादी तीन साल पहले ही हुई थी। पूर्व ग्राम प्रधान नरेन्द्र नेगी ने बताया कि मेजर प्रणय नेगी की शादी तीन साल पहले ही हुई थी और वे 94 मीडियम रेजिमेंट में लेह में तैनात थे और उनका डेढ साल का एक बेटा है। मेजर प्रणय नेगी की अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ गया। जब तक सूरज चांद रहेगा के नारों के साथ ग्रामीण लोग अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार को रवाना हुए। हरिद्वार में सैनिक सम्मान के साथ मेजर प्रणय नेगी का अंतिम संस्कार किया गया। बलिदानी के घर जाकर वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व सीएम हरीश रावत, डोईवाला विधायक ब्रज भूषण गैरोला, विधायक विनोद कंडारी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए और अपनी शोक संवेदना जताई। इन नेताओं ने मेजर के परिवार को हरसंभव सहयोग का वादा किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments