Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्ड15 जून तक पेयजल गुणवत्ता कार्यों को पूर्ण किया जाएः डीएम

15 जून तक पेयजल गुणवत्ता कार्यों को पूर्ण किया जाएः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही कार्यों को प्रगति आईएमआईएस पर अद्यतन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि फेस 1 के कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं जबकि फेस 2 के 93 कार्य गतिमान हैं। जिलाधिकारी ने फेस 2 के कार्योें की धीमी प्रगति का कारण जानने पर अवगत कराया गया कि कई स्थानों पर वन विभाग का क्षेत्र होने तथा भूमि सम्बन्धी कारणों से कई स्थानों पर योजना के क्रियान्वयन में विलम्ब हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से समन्वय करते हुए लंबित कार्यों को जून माह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 15 जून तक पानी की गुणवत्ता कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पानी की गुणवत्ता की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि मनरेगा के अंतर्गत प्रस्तावित स्रोत संवर्धन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जनपद में 175 मॉडल वॉश विलेज बनाए जाने हैं जिनमें स्त्रोत जलापूर्ति योजनाओं की दीर्घकालीन स्थिरता रहे। जिलाधिकारी ने उक्त योजना पर प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नीरज कुमार शर्मा, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून गौरव कुमार, अधि0 अभि0 जल संस्थान नमित रमोला, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि0 अभि0 सिंचाई राजेश लांबा, दिनेश उनियाल, पर्यावरणविद विनोद जुगलान सहित पेयजल निगम एवं जल संस्थान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments