Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने पेयजल एवं लीकेज की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को दिए...

डीएम ने पेयजल एवं लीकेज की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में पेयजल एवं लीकेज की समस्याओं के दृष्टिगत बैठक लेते हुए पेयजल एवं जलसंस्थान के अधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद में पेयजल समस्या के निराकरण एवं पानी की बर्बादी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने जारी किये टोल फ्री नम्बर।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि पानी से संबंधित किसी भी समस्या, पानी की कमी, पाईपलाइन लीकेज या पानी से संबंधित अन्य शिकायतों के लिए जिलाधिकारी देहरादून के फेसबुक पेज या टोल फ्री नं0 18001802525, 18001804109 पर कॉल की जा सकती है।
जिलाधिकारी ने जल संस्थान, पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में डिवीजनवार ट्यूबवैल, हैन्डपम्प, नलकूप, टैंकर आदि की सूचना निर्धारित प्रारूप पर शाम तक उपलब्ध करांए साथ ही उनकी अद्यतन स्थिति सहित आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल की बर्बादी की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय करते हुए पानी की बर्बादी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए । पानी की गुणवत्ता के संबंध में संबंधित अधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जलनिगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पानी की समस्या, लीकेज गंदा पानी आने की शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की समस्याओं की शिकायतों पर प्रभावी समन्वय हेतु जल संस्थान एवं पेयजल निगम के एक-एक कार्मिकों को कंट्रोल रूम में तैनात करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, नगर मजिस्ट्रेट देहरादून प्रत्यूष सिंह निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि0 अभि0 जल संस्थान नमित रमोला, राजीव सैनी, अधि0 अभि0 पेयजल निगम मो0 वसीम अहमद, रायसाहब, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से पीके वर्मा एवं आशीष कठैत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments