Latest news
नीट (यूजी) पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आ... परियोजनाओं के लिए भूमि चयन को डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय; एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं मंत्री ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के... बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, कई राज्यों से जुड़े हैं तार, 6 सदस्य गिरफ्तार जन आकांक्षाओं से जुड़ी हैं मुख्यमंत्री घोषणाएं, युद्धस्तर पर पूरा करें कार्यः डीएम मोदी युग-उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को मिली वैश्विक पहचान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तराखण्डभारतीय कला और संस्कृति की विरासत को संरक्षित करना बहुत जरूरीः राज्यपाल

भारतीय कला और संस्कृति की विरासत को संरक्षित करना बहुत जरूरीः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन ऑडिटोरियम में स्पिक मैके द्वारा आयोजित मोहिनीअट्टम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में केरल की प्रसिद्ध मोहिनीअट्टम नृत्यांगना डॉ. नीना प्रसाद एवं उनके संगीतकार साथियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भारतीय कला और संस्कृति की विरासत को संरक्षित करना बहुत जरूरी है, क्योंकि हमारी यह विरासत ही देश की पहचान और गौरव को बनाए रखती है। उन्होंने कहा कि कला के जरिए लोग अपने पूर्वजों से जुड़ाव महसूस करते हैं और उनकी कलात्मक उपलब्धियों से प्रेरित भी होते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय धरोहर में, संगीत, नृत्य, नाट्य, वास्तु, स्थापत्य और हर एक शास्त्रीय कला में एक समृद्ध विरासत देखने को मिलती है और ये हमारे पूर्वजों की सोच को बताते हैं, उनके महान विचारों का ज्ञान कराते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय शास्त्रीय धरोहरों में ऐसी अनगिनत कलाएं हैं जिनमें रहस्य, रोमांच, दिव्य आनंद और जीवन की गहन विद्याएं छिपी हुई हैं।
राज्यपाल ने कहा कि युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने वाली सोसायटी स्पिक मैके ने 47 साल की बहुत ही कम अवधि में एक लंबा सफर तय किया है और पूरे देश में सराहनीय काम किया है। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस भदौरिया, वित्त नियंत्रक राज्यपाल डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, स्पिक मैके संस्था के पदाधिकारीगण, राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन सहित गणमान्य लोग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments