Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधकोबरा गैंग की विदेशी महिला तस्कर हाई प्रोफाइल ड्रग्स सहित गिरफ्तार

कोबरा गैंग की विदेशी महिला तस्कर हाई प्रोफाइल ड्रग्स सहित गिरफ्तार

देहरादून। कुख्यात कोबरा गैंग की विदेशी महिला तस्कर को पुलिस ने लाखों की हाईप्रोफाइल ड्रग्स व हजारों रूपये की नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला तस्कर केन्या देश की नागरिक है जो टूरिस्ट वीजा पर भारत आयी थी। जिसके गैंग के सरगना सहित कई विदेशी ड्रग्स पैडलरों को दून पुलिस पहले ही अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई नशा तस्कर नशीली पदार्थो की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को मसूरी रोड पर बास्क रेस्टोरेंट के समीप एक संदिग्ध विदेशी महिला घूमती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो वह सकपका कर भागने लगी। इस पर उसे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 31 ग्राम कोकीन व 16500 रूपये की नगदी तथा एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम रेजिना वेवरू नेजरि पुत्री वेवरू हाल निवासी फरीदाबाद हरियाणा मूल पता केन्या व देहरादून में अस्थायी पता दो बच्ची रोड नियर सिद्धार्थ ला कालेज रायुपर बताया। बताया कि वह मूल रूप से केन्या देश की नागरिक है तथा वर्ष 2018 में टूरिष्ट वीजा पर भारत आई थी। इस दौरान दिल्ली में वह कोबरा गैंग के सम्पर्क में आई तथा उसके बाद से कोबरा गैंग के लिये काम करने लगी। वह डिमांड के हिसाब से कोकीन को दिल्ली से देश के अलगकृअलग हिस्सों में अपने एजेंटों व पैडलरों को सप्लाई करती है। वह कोकीन की सप्लाई शहर में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों, कालेज, शिक्षण संस्थानो में अध्य्यनरत छात्रों व अन्य स्थानों पर डिमाण्ड के हिसाब से करती थी। जिसमें उसके द्वारा अपना कमीशन अलग से लिया जाता है। बताया कि आज भी बरामद कोकिन को वह बास्क रेस्ट्रोरेन्ट मसूरी रोड में विदेशी लोगो द्वारा आयोजित की गई पार्टी में सप्लाई करने दिल्ली से आयी थी। बहरहाल पुलिस ने उसे सम्बन्धित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है। बरामद कोकीन की कीमत 21 लाख रूपये बतायी जा रही है। बता दें कि इस गैंग के सरगना सहित कई विदेशी तस्करों को दून पुलिस अलग-अलग क्षेत्रों से पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments