Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडेंगू को देखते हुए डीएम ने दिए प्रभावी व्यवस्था बनाने के निर्देश

डेंगू को देखते हुए डीएम ने दिए प्रभावी व्यवस्था बनाने के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में डेंगू चिकनगुनिया रोधी अंर्तविभागीय समन्वय बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि डेंगू के दृष्टिगत सतर्क रहें अधिकारी अभी से प्रभावी कार्य येजना बनाकर अभी से घर-घर सर्वे कार्य करने के निर्देश दिए। विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए डेंगू के दृष्टिगत प्रभावी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर निकाय के अधिकारियों को पूर्व तैयारी के साथ एक्शन प्लान बनाने के साथ ही क्षेत्रों में फागिंग एवं स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाते हुए जनमानस को डेंगू के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि मानक के अनुसार चिकित्सालयों में व्यवस्थाएं बनाई जाएं इसके लिए सरकारी चिकत्सालयों सहित निजी चिकित्सालयों को भी डेंगू के दृष्टिगत चिकित्सालयों में मानकों के अनुसार व्यवस्था रखने तथा बैड की स्थिति का पूर्ण विवरण प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया जाए। उन्होंने डेंगू की रोकथाम, सहायता, कांउसिलिंग हेतु कन्ट्रोलरूम स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया स्थिति को पैनिक न किया जाए सहायता हेतु आने वाली कॉल पर सम्बन्धित की कांउसिलंग भी की जाए। उन्होंने ब्लड बैंक में बल्ड की उपलब्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में शासकीय एवं निजी स्कूल प्रधानाचार्य एवं प्रबन्धकों को स्कूलों में बच्चों को फूल डेªस में ही स्कूल बुलानेे हेतु निर्देशित किया जाए तथा स्कूलों में निरीक्षण करते हुए स्कूलों में साफ-सफाई एवं डेंगू के दृष्टिगत स्कूलो में व्यवस्थाओं देख ली जाएं तथा समय-समय पर औचक निरीक्षण भी करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय गुप्ता, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डॉ अविनाश खन्ना, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सी.एस रावत, डॉ मनोज वर्मा, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, आईएमए के अधिकारी, ब्लड बैंक के अधिकारियों सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments