Latest news
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

[t4b-ticker]

Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने किए बाबा केदारनाथ और भगवान बद्री विशाल के दर्शन

राज्यपाल ने किए बाबा केदारनाथ और भगवान बद्री विशाल के दर्शन

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) रविवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन करने केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर विश्व एवं जन कल्याण के लिए कामना की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा भी की। राज्यपाल ने धाम को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने की अपील की।
राज्यपाल ने जिलाधिकारी एवं श्रद्धालुओं से वार्ता करते हुए केदारनाथ धाम एवं पूरी यात्रा को प्लास्टिक फ्री बनाने का आह्वान किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से बात कर यात्रा मार्ग में प्लास्टिक के उपयोग न करने की अपील की। उन्होंने जिलाधिकारी को इस ओर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
राज्यपाल ने ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मिले। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल ने मंदिर प्रांगण में खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन कर बाबा केदार के जयकारे भी लगवाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से रूबरू होते हुए उनकी यात्रा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
उन्होंने जिलाधिकारी से केदारपुरी में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने उन्हें विभिन्न चरणों में केदार घाटी में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश करते हुए आने वाले समय में होने वाले कार्यों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दे रहे स्वच्छता कर्मचारियों, डॉक्टर्स की टीम, जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और मंदिर समिति के सभी लोगों की सराहना करते हुए सभी को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इसके उपरांत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) कपाट खुलने के अवसर पर बदरीनाथ पहुंचे जहां उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए देश और प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल ने कपाट खुलने पर श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना भी की। इस दौरान राज्यपाल ने बदरीनाथ आए श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। बदरीनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए राज्यपाल ने कहा कि आने वाले समय में बदरीनाथ धाम और भी दिव्य और भव्य नजर आएगा। उन्होंने विषम परिस्थितियों में बदरीनाथ महायोजना के कार्याे में जुटे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों प्रशंसा करते हुए शाबासी दी। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ. सौरभ गहरवार, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ. विशाखा एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments