Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने हिट एण्ड रन प्रकरणों की समीक्षा की

जिलाधिकारी ने हिट एण्ड रन प्रकरणों की समीक्षा की

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका द्वारा उनके कार्यालय कक्ष में हिट एण्ड रन प्रकरणों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में हिट एण्ड रन प्रकरणों की जानकारी मांगी गई जिस पर अवगत कराया गया कि जनपद में 21 हिट एण्ड रन प्रकरण है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हिट एण्ड रन प्रकरणों की वर्षवार सूची तैयार करते हुए निर्धारित समय अन्तर्गत जांच करते हुए मुआवजे की कार्यवाही हेतु सम्बन्धित बीमा कम्पनी को पत्रावली प्रेषित की जाएं। उन्होंने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत इस प्रकार के प्रकरणों पर त्वरित जांच की कार्यवाही करते प्रकरण को मुख्यालय को प्रेषित करें, ताकि उन पर नियमानुसार भुगतान की कार्यवाही की जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया, पुलिस निरीक्षक यातायात श्री सेमवाल सहित बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधि एवं एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments