Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराजभवन में मनाया गया सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस

राजभवन में मनाया गया सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस

देहरादून। राजभवन में सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सिक्किमी स्टूडेंट्स एसोसिएशन देहरादून एवं डॉल्फिन और डीबीआईटी में पढ़ रहे सिक्किम के छात्रों के साथ प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने पूरे उत्तराखंड की ओर से सभी सिक्किम वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सिक्किम राज्य की लोक कला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राज्यपाल ने अपने सैन्य सेवा के दौरान सिक्किम में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि व्यक्तिगत रूप सिक्किम बेहद सुंदर लगता है जहां उन्होंने तीन साल बिताए हैं। उन्होंने कहा कि कंचनजंघा के सुन्दर पहाड़ों की तलहटी में बसे होने के साथ-साथ सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता अप्रतिम है। सिक्किम पूर्ण रूप से ऑर्गेनिक खेती करने वाला राज्य है और पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।
राज्यपाल ने कहा कि अन्य राज्यों के स्थापना दिवस को हर राज्य में मनाए जाने से हम सब को एक परिवार के रूप में जोड़ने के लिए सहायता प्रदान करेंगे। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत इन कार्यक्रमों से हमारी एकता और अखंडता को बल मिलता है। राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों को कहा कि वे अपने परिवार एवं अपने मित्रों को उत्तराखण्ड घुमाने जरूर बुलाएं एवं साथ ही अपनी उच्च शिक्षा की प्राप्ति करने के लिए उत्तराखण्ड को चुनने पर सभी को बधाई भी दी। इस कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, सिक्किमी स्टूडेंट्स एसोसिएशन देहरादून के सौरभ गुरुंग, अनुपमा तमांग, प्रेमा भूटिया, दृष्टि शर्मा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments