Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस महानिदेशक ने केदारनाथ धाम में लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

पुलिस महानिदेशक ने केदारनाथ धाम में लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार केदारनाथ धाम पहंुचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीजीपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार रखते हुए उनकी मदद करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस जवानों से कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे में इस बात का ध्यान अवश्य रखा जाए कि किसी भी प्वाइंट पर अनावश्यक भीड़ न हो। भीड़ प्रबंधन और प्रभावी लाइन व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि धाम में 50 मीटर की दूरी पर वीडियोग्राफी और सोशल मीडिया रील्स बनाने वालों पर सख्ती करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। आने वाले दिनों में भीड़ के दबाव को देखते हुए कोशिश रहेगी कि यहां पर जो भी पुलिस व्यवस्था है, उसको और सुदृढ़ किया जाए। जिससे यात्रियों के लिए और बेहतर से बेहतर व्यवस्था की जा सके। अभिनव कुमार ने कहा कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे व्यवस्थाओं को बनाने में थोड़ी दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन फिर भी तमाम प्रकार की विकट परिस्थितियों से पार पाया जा रहा है। इस बार प्रतिदिन तीस हजार से भी अधिक श्रद्धालु दर्शन करके जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर व्यवस्था से जुड़ी हुई बदरी-केदार मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ, आईटीबीपी, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग और सूचना विभाग की टीमें तालमेल के साथ कार्य कर रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments