Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकठिन चुनौतियां पार कर पेयजल आपूर्ति करवा रहा जलसंस्थान

कठिन चुनौतियां पार कर पेयजल आपूर्ति करवा रहा जलसंस्थान

रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी है। पेयजल को लेकर किसी भी श्रद्धालू को कोई परेशानी एवं असुविधा न हो इसके लिए यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक जल आपूर्ति नियमित रखने के लिए कठिन परिस्थितियों को पार पाकर जल संस्थान मुस्तैदी से अपना कार्य कर रहा है। गौरीकुंड से करीब दो किलोमीटर दूर कठिन पहाड़ी एवं पगडण्डियाँ पार कर जल संस्थान के कर्मचारियों ने जल आपूर्ति बढ़ा दी है। अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश पिल्लई ने बताया कि गौरीकुंड में घोड़े-खच्चरों के लिए बनी चरी सहित अन्य संस्थानों में पानी की कमी की शिकायत मिल रही थी। वहीं कुछ स्थान पर अवैध जल कनेक्शन की शिकायत भी मिली थी।
जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गौरीकुंड से 2 किलोमीटर दूर नदी पार से कठिन पहाड़ी रास्ता एवं पगडण्डियाँ पार कर नई पाइप लाइन एवं जल आपूर्ति की क्षमता बढ़ा दी गई है। वहीं अवैध रूप से कनेक्शन लगाने वाले 10 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। बताया कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को जल आपूर्ति नियमित होती रहे इसके लिए जनपद के यात्रा रूट पर 41 टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट, 139 पिलर टाइप स्टैंड पोस्ट, 153 हैंड पम्प उपलब्ध हैं। इसके अलावा श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए 40 चरी बनाई गई हैं जिसमें 13 गर्म पानी वाली हैं। साथ ही तीन स्थानो पर वाटर एटीएम भी बनाए गए हैं। कहीं भी पानी संबंधित समस्या होने पर 1916 पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों के कारण भी पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं तथा केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों को पेयजल की समस्या न हो इसके लिए विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों का भी तत्परता से कार्य करते हुए पेयजल आपूर्ति सुचारू की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments